नई दिल्ली, जनवरी 27 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली नगर निगम के स्कूलों के बुनियादी ढांचे को विकसित करने के साथ ही अतिरिक्त शिक्षकों की भर्ती शुरू की जाएगी। वहीं, जिन स्कूलों में सरप्लस शिक्षक हैं उन्हें दूसरे स्कूलों में स्थानांतरित किया जाएगा। इस योजना के तहत निगम के स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर किया जाएगा। इस विषय को निगम की स्थायी समिति की बैठक व सदन की कार्यवाही के दौरान कई पार्षदों ने उठाया था। निगम की शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा ने बताया कि निगम के अधीन कुल 1500 स्कूल संचालित होते हैं। इनमें से कई स्कूलों में शिक्षकों की कमी के बारे में कई पार्षदों ने शिक्षा समिति को अवगत कराया है। समिति ने फैसला किया है कि जिन निगम स्कूलों में सरप्लस शिक्षक हैं, उन्हें दूसरे निगम स्कूलों में स्थानांतरित किया जाएगा। इसे लेकर सभ...