निगम के फील्डकर्मियों के लिए विशेष व्यवस्था हो : सत्या शर्मा
नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- नई दिल्ली, व.सं.। बढ़ती गर्मी और हीट वेव की स्थिति के मद्देनजर निगम स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा ने कहा है कि दिल्ली नगर निगम के फील्ड कर्मचारियों के स्वास्थ्य व सुरक्षा लिए विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस संबंध में उन्होंने निगम आयुक्त को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक का समय अत्यधिक गर्मी और लू के कारण फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों के लिए अत्यंत जोखिमपूर्ण होता है। ऐसे में इस अवधि में विशेष सावधानी बरतना आवश्यक है। शर्मा ने कहा कि इस दौरान फील्ड कर्मचारियों को आंशिक रूप से विश्राम दिया जाए। यह भी पढ़ें- दोपहर 1 से 4 बजे तक काम नहीं करेंगे श्रमिक उनके कार्य समय को पुनः व्यवस्थित किया जाए। कार्य प्रारंभ का समय जल्दी रखा जाए और आवश्यकता अनुसार शिफ्ट आधारित कार्य प्रणाली लागू की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.