नई दिल्ली, जून 8 -- नई दिल्ली, व.सं.। दिल्ली नगर निगम के स्कूलों में छात्रों के लिए खेल सुविधाओं को विकसित किया जाएगा। इसके तहत निगम के प्राथमिक विद्यालयों में इनडोर खेल के उपकरणों को लगाया जाएगा। साथ ही, निगम के शिक्षा विभाग ने कई स्कूलों में अतिरिक्त क्लासरूम बढ़ाने का भी फैसला लिया है। कुछ स्कूलों में क्लासरूम बढ़ा दिए गए हैं। निगम की शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा ने बताया कि निगम के प्राथमिक विद्यालयों में कई इनडोर खेल सुविधाएं तैयार होंगी। कई अभिभावकों ने शिक्षकों से इन सुविधाओं को लेकर चर्चा की थी। कुछ स्कूलों में बच्चों के लिए कैरम, टेबल टेनिस जैसे खेलों के उपकरण लगा दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- निगम के प्राथमिक विद्यालयों में इनडोर खेल सुविधाएं विकसित होंगी इसे और बढ़ाया जाएगा। कुछ स्कूलों में मरम्मत कार्यों को लेकर भी शिक्षकों न...