धनबाद, मई 31 -- धनबाद नगर निगम द्वारा वर्ष 2023 में तैयार कराया गया सैटेलाइट मैप झरिया के कई इलाकों में अब काम नहीं आ रहा है। इसके बावजूद हाउस लिस्टिंग करने वाले कर्मी भीषण गर्मी में पसीना बहाकर पूरी ईमानदारी से अपना कार्य सफलतापूर्वक कर रहे हैं और किसी तरह घरों को ढूंढ रहे हैं। बताया जाता है कि पिछले तीन वर्षों में विस्थापन, अतिक्रमण और नई आउटसोर्सिंग परियोजनाओं के कारण यहां की भौगोलिक स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। इस दौरान कई नई खदानें खुली हैं, जिससे पुराने रास्ते कट गए हैं और नए रास्ते बन गए हैं। राज ग्राउंड, बनियहीर और जोड़ापोखर जैसे क्षेत्रों में नए घर बन गए हैं, जबकि लोदना, भौंरा और बस्ताकोला समेत कोलियरी क्षेत्रों से बड़े पैमाने पर आबादी का विस्थापन हुआ है।

हाउस लिस्टिंग की चुनौतियाँ ऐसे में पुराने मैप के सहारे हाउस लिस्टिंग (मकान...