गुड़गांव, मई 2 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। शहर को स्वच्छ, सुंदर और कचरा मुक्त बनाने की दिशा में नगर निगम गुरुग्राम ने शनिवार को जोन-4 क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। इस महा-अभियान के तहत मुख्य सड़कों, फुटपाथों और सार्वजनिक स्थलों से भारी मात्रा में कूड़ा-कचरा, मलबा और गाद उठाई गई। इसके साथ ही, ज्योति पार्क क्षेत्र में स्कूली विद्यार्थियों ने हाथों में तख्तियां लेकर जागरूकता रैली निकाली और शहरवासियों को स्वच्छता का कड़ा संदेश दिया। निगम अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान के तहत कन्हई रेड लाइट, आर्डी सिटी रेड लाइट से राजेश पायलट चौक तक, एआईटी चौक से गोल्फ कोर्स रोड होते हुए आर्टिमिस रेड लाइट तक और सेक्टर-44/45 रोड से कन्हई गांव तक सघन सफाई की गई। अभियान को जमीन पर प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए लगभग 150 सफाई कर्मचारियों और 22 ट्रैक्टर-ट्रॉल...