गाज़ियाबाद, मार्च 9 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नगर आयुक्त ने सोमवार को निगम मुख्यालय के सभी तलों का निरीक्षण किया। वह जन सूचना कार्यालय के दरवाजे पर काली फिल्म देखकर भड़क गए। काली फिल्म लगी होने पर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि जब कार्यस्थलों पर काली फिल्म के वर्जित है फिर नियम का पालन क्यों नहीं हो रहा।नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने निगम मुख्यालय के सभी तलों पर औचक निरीक्षण किया। कार्य स्थलों की साफ सफाई, अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ग्राउंड फ्लोर पर बने कार्यालय का निरीक्षण किया। वहां जन सूचना कार्यालय के दरवाजे पर काली फिल्म लगी थी, जिसे देखकर नाराजगी जाहिर की। साथ ही काली फिल्म को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता का ध्यान रखा जाए। निगम में आने वाले लोगों को उनकी शिकायतों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.