रांची, जनवरी 15 -- रांची। रांची नगर निगम के कर संग्रहणकर्ता नारू खलखो का निधन हो गया। वे बुधवार को सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गए थे। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती नारू की गुरुवार को मृत्यु हो गई। उनके असमायिक निधन पर निगम सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। निगम के अधिकारियो व कर्मचारियों ने दिवंगत कर संग्रहणकर्ता को श्रद्धांजलि दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...