मुजफ्फरपुर, जून 19 -- मुजफ्फरपुर, विशेष संवाददाता। नगर निगम सीमा से सटे आट किमी तक का क्षेत्र, नगर परिषद सीमा से सटे चार किमी का क्षेत्र एवं नगर पंचायत सीमा से सटे दो किमी तक का क्षेत्र अब पेरिफेरल एरिया होगा। इसमें जमीनों का सर्किल रेट शहरी क्षेत्रों की तरह होगा। यह रेट शुक्रवार से बढ़ जाएगा।शहरी एवं पेरिफेरल क्षेत्रों के एमवीआर में 2.0 गुना (100%) वृद्धि लागू होगी। सरकारी की ओर से गुरुवार को जारी आदेश में कहा गया है कि प्रत्येक वित्तीय वर्ष में एमवीआर में पांच प्रतिशत की अतिरिक्त वृद्धि की जाएगी और हर तीन वर्ष पर एमवीआर का व्यापक पुनरीक्षण होगा। यह भी पढ़ें- निगम की सीमा से 8 किमी का क्षेत्र पेरिफेरल, आज से बढ़ा सर्किल रेट सरकार ने पेरिफेरल एरिया का दायरा भी तय कर दिया है। इससे जिस जमीन का सरकारी मूल्य अब तक पांच लाख रुपये प्रति कट्ठा थ...