मुजफ्फरपुर, मार्च 29 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता नगर निगम सभागार में सोमवार को सशक्त स्थायी समिति की बैठक होगी। इसमें पांच एजेंडों पर चर्चा होगी। वित्तीय वर्ष 2025-26 के राजस्व संग्रहण के बाद आय व्यय के आरंभिक और अंतिम बची राशि का लेखा जोखा होगा। साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निगम द्वारा बंदोबस्त किए जाने वाले सैरात के टेंडर की स्थिति पर भी विचार होगा। नक्शा शाखा के कार्यों की समीक्षा भी होगी। मेयर निर्मला देवी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक के संबंध में नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने पहले ही समिति के सभी सदस्यों को जानकारी दे दी है। इनमें डिप्टी मेयर डॉ. मोनालिसा के अलावा सदस्यों में राजीव कुमार पंकू, केपी पप्पू, अमित रंजन, अभिमन्यु चौहान, सुरभि शिखा, उमाशंकर पासवान और कन्हैया गुप्ता शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.