फिरोजाबाद, मार्च 26 -- नगर निगम में आगामी 29 मार्च को संपन्न होने वाली बोर्ड बैठक पर अभी से विरोध शुरू हो गया है। बैठक को लेकर पार्षद दो फाड़ होते दिखाई दे रहे हैं। गुरुवार को पांच पार्षदों ने अपने घर बैठक से संबंधित एजेंडा लेने से इनकार कर दिया। जब इस संदर्भ में निगम के पत्रवाहकों द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों को जानकारी दी है। सपा पार्षद प्रतिपक्ष के नेता शारिक सलीम ने यह कहकर एजेंडा लेने से मना कर दिया कि यह बोर्ड बैठक नियम के विरुद्ध है। उनका कहना था कि किसी भी बैठक के आयोजन से 96 घंटे पहले सूचना देना आवश्यक होता है लेकिन यह सूचना अब 72 घंटे पहले दी जा रही है इसलिए वह इसमें शामिल नहीं होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.