भागलपुर, फरवरी 27 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम की ओर से शहर के बड़े प्रतिष्ठानों के संचालकों के साथ समन्वय स्थापित करने की पहल के पहले दिन ही असफल साबित हुई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत नगर प्रबंधक विनय प्रसाद यादव और असगर अली ने सूचना जारी कर गुरुवार को शहर के सभी होटल संचालकों को नगर निगम कार्यालय के सभागार में बुलाया था। लेकिन बैठक में एक भी होटल संचालक नहीं पहुंचा। बैठक का उद्देश्य नगर निगम और शहर के होटलों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए योजना बनाना था। बैठक में होटलों की पार्किंग, होटलों से निकलने वाले कचरा सहित नगर निगम से जुड़े कई अन्य सुविधाओं को लेकर भी विचार विमर्श किया जाना था। नगर प्रबंधक असगर अली ने बताया कि कार्यक्रम का पूर्व निर्धारण किया गया था, पर गुरुवार को आयोजित बैठक में कोई भी होटल संचालक नहीं पहुंचा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.