रांची, अप्रैल 8 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम का अतिक्रमण मुक्त अभियान बुधवार को भी जारी रहा। इस कड़ी में निगम की इंफोर्समेंट टीम की ओर से हरमू से अरगोड़ा चौक और कचहरी चौक से मेन रोड तक विशेष अभियान चलाया गया। टीम ने सड़क के दोनों किनारों पर लगाए गए ठेला/गुमटी व नालियों के ऊपर निर्मित अवैध अस्थायी संरचनाओं को हटाया। कई सामान भी जब्त किए। हरमू चौक से अरगोड़ा चौक तक की कार्रवाई में दो आयरन काउंटर, तीन लोहे के स्टैंड, एक आयरन बोर्ड सहित अन्य सामग्री जब्त की गई। कचहरी चौक से मेन रोड तक चलाए गए अभियान में खासकर व्यवसायिक भवनों के पार्किंग स्थलों पर बनाए गए अवैध संरचनाओं, अ‌वैध विज्ञापनों और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इसके अलावा पूरे मार्ग में आवागमन को बाधित कर रहे अवैध ढांचों को निगम की टीम ने हटाया। रांची नगर निगम ने सभी अत...