धनबाद, मार्च 14 -- चासनाला, प्रतिनिधि। धनबाद नगर निगम की खाद्य निरीक्षक,पशु चिकित्सा पदाधिकारी व राजस्व कर्मचारियों की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को पाथरडीह लोको बाजार के कई दुकानों में छापामारी की। खाने पीने वाले समानों का सेम्पल लिया। वही मुर्गा फार्म के मांस एवं अंडा बेचने वाले दुकानों की जांच की। टीम की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार दुकान बंद कर भाग निकले। टीम ने दुकानों के होल्डिंग टैक्स, कमर्सियल लाइसेंस आदि कागजातों की बारी बारी से जांच की। कागजात सही नहीं मिलने पर तीन दुकानों से 1500 सौ रुपये जुर्माना वसूला गया। वही लोको बाजार के एक मुर्गा फार्म के मांस बेचने वाला दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भाग निकला। जिसके खिलाफ नोटिस जारी करने की बात कही गई। टीम में फूड इंस्पेक्टर पूनम ज्योति, पशु चिकित्सा पदाधिकारी दिप...