मुजफ्फरपुर, जून 8 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। निगम की टीम ने लगातार तीसरे दिन रविवार को भी बिल्डिंग बायलॉज के मानकों के आधार पर प्रसाद हॉस्पिटल के भवन निर्माण की जांच की। टीम में शामिल इंजीनियर व अन्य अधिकारियों ने अस्पताल भवन के विभिन्न हिस्सों का जायजा लिया। अगले व पिछले हिस्से में कई जगहों की मापी की। हालांकि, अब तक अस्पताल प्रबंधन ने निगम की टीम को हॉस्पिटल के भवन का नक्शा उपलब्ध नहीं कराया है। निगम ने 24 घंटे में नक्शा मांगा था, जिसकी मियाद सोमवार सुबह पूरी हो जाएगी। इधर, निगम कार्यालय में भी नक्शा से जुड़ा कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है。 यह भी पढ़ें- अस्पताल में आग:: दो बड़े अस्पताल और दो होटलों में अग्नि सुरक्षा की जांचजांच टीम की संरचना दरअसल, करीब डेढ़ दशक पहले आर्किटेक्ट के स्तर पर नक्शा स्वीकृति का प्रावधान था। नक्शा स्वीकृति के ब...