देहरादून, अप्रैल 1 -- नगर निगम की जमीनों पर अतिक्रमण को लेकर मेयर सौरभ थपलियाल बेहद नाराज हैं। उन्होंने बुधवार को भूमि अनुभाग के अधिकारियों की बैठक कर सख्त निर्देश दिए कि जो भी अतिक्रमण हो उसे चिन्हित कर तत्काल कार्रवाई की जाए। साथ ही ये भी चेतावनी दी कि अगर अतिक्रमण में कहीं भी किसी अधिकारी की लापरवाही या मिली भगत मिली तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मेयर ने सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों से पिछले एक वर्ष में नगर निगम की अतिक्रमण मुक्त कराई गई जमीनों का पूरा विवरण मांगा। साथ ही स्पष्ट कहा कि नगर निगम की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने वार्डों में सतर्कता बनाए रखें और भूमाफिया की ओर से किए जा रहे कब्जों को तत्काल चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई करते हु...