मुरादाबाद, जून 9 -- मंगलवार को नगर निगम आपके द्वारा अभियान के तहत कटघर के ग्रीन फील्ड स्कूल, नया गांव नवीन नगर और मैनाठेर में जगत सिंह की बैठक में जनचौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तीनों स्थानों पर जेई अखिलेश पाल, शिवमोहन, विजेंद्र सिंह,देशांतर, भीमराव अशोक, अनिल कुमार के अलावा सफाई इंस्पेक्टर सुनील कुमार, मुकेश कुमार व सुशील कुमार मौजूद रहे। यहां पर जल निकासी, अतिक्रमण,जलभराव, टैक्स, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से जुड़ी समस्याओं को लोगों के द्वारा उठाया गया। मौके पर मौजूद निगम अधिकारियों ने निस्तारण किया। सड़क निर्माण संबंधी प्रस्ताव बनाकर नगरायुक्त दिव्यांशु पटेल को भेजा। जन चौपाल का आयोजन तीन जुलाई तक लगातार चलेगा। यह भी पढ़ें- अमीनाबाद की चौपाल में नागरिकों ने उठाए विकास के मुद्दे नगरायुक्त दिव्यांशु पटेल ने लोगों से जनचौपाल का लाभ उठा...