गाज़ियाबाद, मई 15 -- गाजियाबाद, दीपक सिरोही। नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक शनिवार दोपहर एक बजे होगी।इसमें चालू वित्त वर्ष के बजट का प्रस्ताव रखा जाएगा। साथ ही अन्य विकास कार्यों पर भी चर्चा होगी। निगम वित्त वर्ष में शहर के विकास कार्यों पर 2877 करोड़ रुपये खर्च करेगा।नए वित्तीय वर्ष 2026-27 की शुरुआत हुए डेढ़ महीने से ज्यादा समय हो चुका है, लेकिन निगम का बजट पास नहीं हो सका है। इसका असर विकास कार्यों पर पड़ने लगा था। गलियों, नालियों और पार्कों से जुड़े कई काम बजट तय न होने से प्रभावित हो रहे थे।पार्षदों का कहना था कि बजट पास न होने से नए विकास कार्यों को गति नहीं मिल रही है। कई विभागों को सीमित संसाधनों में काम चलाना पड़ रहा है। खासतौर पर सड़क, सफाई, पार्क और जल निकासी से जुड़े कार्यों पर असर दिखाई देने लगा है। इसे देखते हुए कार्यकारिणी बै...