भागलपुर, फरवरी 9 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर में अवैध निर्माण को रोकने और भवनों को नियमित करने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा आयोजित विशेष नक्शा शिविर लगाया गया है। बीती 3 फरवरी से नगर निगम कार्यालय परिसर में शुरू हुए इस शिविर में आवेदकों की अनुपस्थिति ने निगम की चिंता बढ़ा दी है। हैरानी की बात यह है कि शिविर शुरू हुए कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक मात्र 2 से 3 लोगों ने ही आवेदन जमा किए हैं। शिविर में लोग पहुंच तो रहे हैं, लेकिन वे केवल प्रक्रियाओं की जानकारी लेकर वापस लौट जा रहे हैं। आवेदन न आने के पीछे मुख्य वजह प्रचार-प्रसार की भारी कमी और निगम की ओर से बरती जा रही नरमी को माना जा रहा है। जानकारों का कहना है कि जब तक निगम अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्ती नहीं दिखाएगा और शिविर के लाभों को जन-जन तक नहीं पहुंचाएगा, तब तक लोग खुद से आवेद...