सीतामढ़ी, जून 20 -- मनीष झा सीतामढ़ी। नगर निगम ने बकाया होल्डिंग टैक्स की वसूली के लिए अभियान तेज कर दिया है। निगम एक ओर बकायेदारों की पहचान कर नोटिस जारी करने की तैयारी में है, वहीं दूसरी ओर समय पर कर जमा करने वाले उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिए जून माह तक पांच प्रतिशत विशेष छूट भी दी जा रही है। निगम ने करदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के भीतर टैक्स जमा कर छूट का लाभ उठाएं तथा शहर के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।नगर आयुक्त डॉ. गजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि राजस्व संग्रहण को लेकर विभागीय स्तर पर निगरानी की जा रही है। इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आने लगे हैं। वित्तीय वर्ष 2026-27 में अप्रैल माह से 19 जून तक निगम क्षेत्र के 7335 भवनों से होल्डिंग टैक्स के रूप में एक करोड़ 93 लाख 34 हजार रुपये से अधिक की राशि ...