कटिहार, मई 17 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि नगर निगम कार्यालय के समीप पुराना बस स्टैंड परिसर में पिछले दिनों हुई बारिश के कारण अब भी जलजमाव की स्थिति बनी हुई है l जलजमाव के कारण दुर्गन्ध से लोगों को परेशानी होती है l पिछले एक सप्ताह से जलजमाव होने के बाद भी निगम की नजर न तो इस ओर गई है और न ही जमा पानी की निकासी को लेकर कोई उपाय ही किया गया है l स्थानीय निवासी सुनील सिंह, संतोष आदि ने बताया कि सड़क से पुराना बस स्टैंड परिसर नीचे है l बस स्टैंड स्थान्तरित किए जाने के बाद यहां तत्काल ऑटो स्टैंड बनाया गया है l मामूली बारिश में भी घटना भर पानी जमा हो जाता है l जल जमाव के कारण ऑटो चालक भी अपना ऑटो सड़क पर ही लगाते हैं l इससे शहीद चौक पर जाम की समस्या भी बनती है l लम्बे समय तक जलजमाव के कारण दुर्गन्ध के कारण बीमारियों का खतरा भी बना रहता है।

हिंदी ...