मुरादाबाद, जून 11 -- मुरादाबाद। नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन पीलीकोठी स्थित मेयर के कैंप कार्यालय पर शुक्रवार को किया जाएगा। इसको लेकर कार्यकारणी सदस्यों ने ज्वलंत मुद्दों को उठाने के लिए जबरदस्त तैयारियां की हैं। वहीं दूसरी ओर निगम अधिकारी भी रिकार्ड दुरुस्त करते नजर आए। बैठक के एजेंडे के अनुसार पिछले वर्ष 22 दिसंबर और इस साल बीस फरवरी को हुई कार्यकारिणी की बैठक की कार्रवाई की पुष्टि की जाएगी। महानगर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा, शासन से प्राप्त प्रमुख शासनादेशों का कार्यकारिणी समित के समक्ष प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। इसके अलावा मेयर की अनुमति से अन्य बिंदुओं को कार्यकारिणी बैठक में उठाया जाएगा। यह भी पढ़ें- नालियों की गहराई कम, ढलान भी सही नहीं, जोन-1 के 13 वार्डों की कुछ ऐसी दिखी तस्वीर कार्यकारिणी सदस्य विशाल गोलू व अन्य...