रांची, मार्च 9 -- रांची। रांची नगर निगम में कार्यरत संदीप गोप के खाते से साइबर अपराधियों ने करीब एक लाख रुपए की अवैध निकासी कर ली है। इस संबंध में संदीप गोप ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। संदीप ने पुलिस को बताया कि दो मार्च को उनके खाते से अचानक एक लाख रुपए किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गए। जबकि, उन्होंने न तो किसी को खाते की जानकारी दी और न ही ओटीपी। मामले की जानकारी मिलने के बाद वह साइबर क्राइम थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.