रांची, जनवरी 29 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची नगर निगम स्वच्छता शाखा के कर्मियों ने गिरिडीह में प्रत्यक्ष अवलोकन कर स्वच्छता से संबंधित नवाचार और कार्य प्रणाली की बुनियादी जानकारी हासिल की। रांची नगर निगम के कर्मियों को दो दिन तक गिरिडीह में नगर निगम की ओर से बहाल व्यवस्था की जानकारी हासिल करने को वहां बुधवार को भेजा गया था। टीम में शामिल कर्मियों ने एफएसटीपी प्लांट के संबंध में जानकारी हासिल की। उन्हें बताया गया कि प्लांट में सेप्टिक टैंक व पिट लैट्रिन से निकलने वाले मल कीचड़ को सुरक्षित तरीके से किस तरह साफ किया जाता है। इस प्रक्रिया से पर्यावरण संरक्षण के साथ मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर नहीं होता है। बताया गया कि रांची शहर को साफ-सुथरा और सुंदर बनाए रखने को लेकर राज्य के विभिन्न नगर निकायों में प्रशिक्षण तथा अनुभव को लेकर टीम के...