आगरा, दिसम्बर 12 -- यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे पर नगर निगम में सफाई कर्मियों को तीन दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का शुक्रवार को शुभारंभ हो गया। यह कैंप 15 दिसंबर तक नगर निगम परिसर में चलेगा। शिविर में सभी सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य की संपूर्ण जांच की जाएगी और उन्हें निःशुल्क दवाइयां भी प्रदान की जाएंगी। इस स्वास्थ्य शिविर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से भेजी गई चिकित्सक टीम ने कर्मचारियों के ब्लड प्रेशर, शुगर, बीएमआई, हीमोग्लोबिन, आंखों समेत कई तरह की स्वास्थ्य जांच की। इस संबंध में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजीव वर्मा ने बताया कि भारी मात्रा में श्रम करने वाले सफाई कर्मियों के लिए यह जांच विशेष रूप से उपयोगी साबित होगी, ताकि शुरुआती स्तर पर बीमारियों का पता लगाकर उचित उपचार दिया जा सके। निगम ने सभी सफाई कर्मियों से अपील की है कि वे अ...