गाज़ियाबाद, मई 13 -- गाजियाबाद, दीपक सिरोही। नगर निगम कर्मचारी आवास परिसर से राकेश यादव की कार चोरी हो गई। उनकी कार 10 मई की रात करीब 12:30 बजे चोरी हुई। पीड़ित ने सिहानी गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। निगम कर्मचारी अध्यक्ष अनुराग नागर ने बताया कि पुलिस को कार चोरी का सीसीटीवी फुटेज मिल गया है। उसमें एक शख्स कार ले जाता हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...