गाज़ियाबाद, अप्रैल 7 -- शिकायत -पीड़ित ने कर्मचारियों पर धमकी देने का भी आरोप लगाया-बुजुर्ग ने जलकल विभाग में शिकायत कीवरिष्ठ संवाददाता, दीपक सिरोही। लाल क्वार्टर निवासी एक बुजुर्ग ने जलकल विभाग के दो कर्मचारियों पर पानी का कनेक्शन देने के नाम पर 8200 रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। आरोप है कि दोनों कर्मचारी अब धमकी भी दे रहे हैं। मंगलवार को बुजुर्ग ने जलकल विभाग में शिकायत की।शिकायत के अनुसार, पीड़ित जयपाल सिंह ने जलकल विभाग में पानी कनेक्शन के लिए पिछले महीने आवेदन किया था। आवेदन करने के कुछ दिन बाद जलकल विभाग के दो कर्मचारी उनके घर पहुंचे और कनेक्शन के नाम पर 8200 रुपये ले लिए। कर्मचारियों ने कहा था कि शुल्क जमा करने पर ही कनेक्शन हो सकेगा। इसके बाद भी पानी का कनेक्शन नहीं हुआ। पीड़ित के जानकारी करने पर पता चला कि निगम कनेक्शन के लिए शु...