देहरादून, जनवरी 23 -- राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड के आह्वान पर चल रहे प्रदेशव्यापी आंदोलन के आठवें दिन रोडवेज की ट्रांसपोर्टनगर वर्कशॉप में गेट मीटिंग हुई। वक्ताओं ने कहा कि निगम ढांचे में बदलाव किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान कर्मचारियों के नियमितिकरण की मांग प्रमुखता से उठाई गई। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश महामंत्री दिनेश पंत ने शासन स्तर की गतिविधियों की जानकारी साझा की। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडे और प्रांतीय महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट के नेतृत्व में मिली उपलब्धियों को गिनाते हुए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। प्रांतीय महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट ने स्पष्ट किया कि निगम के ढांचे में किसी भी नकारात्मक बदलाव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। परिषद के प्रदेश कोषाध्यक्ष रविंद्र चौहान ने जन-जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.