रांची, मई 8 -- रांची। झारखंड नगर निकाय मजदूर यूनियन के बैनर तले 14 मई को नगर निगम के दैनिक और स्वच्छता कार्पोरेशन लिमिटेड के मजदूर तमाम श्रम कानूनों को लागू कराने के लिए श्रम कार्यालय डोरंडा का घेराव करेंगे। दोपहर तीन बजे श्रमिक श्रम कार्यालय में जुटेंगे। न्यूनतम वेतन 18000 करने की मांग को लेकर यह प्रदर्शन और घेराव होगा। यूनियन ने सभी श्रमिकों से अपील की है कि वे दोपहर तीन बजे मेकॉन गेट पर पहुंचे। वहां से 3 बजे श्रम कार्यालय के लिए निकलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...