कोडरमा, अगस्त 30 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन कोडरमा इकाई की सत्र 2026-28 के लिए नई कमेटी का गठन कर ली गई है। कमेटी में सर्वसम्मति से अध्यक्ष सुनील देवनाथ, सचिव स्वपन विश्वास को बनाया गया है। शनिवार की संध्या देवी मंडप रोड स्थित संदीप मुखर्जी के निवास में आयोजित बैठक की अध्यक्षता सुनील कुमार देवनाथ व संचालन संदीप मुखर्जी ने किया। सत्र 2026-28 की नई कमेटी में संरक्षक डॉ. ओमियो विश्वास व डॉ. अभिजीत राय, सलाहकार चित्रा मुखर्जी च ताप्ती चक्रवर्ती, सुनील कुमार देवनाथ अध्यक्ष, उपाध्यक्ष मौसमी मल्लिक, अरूप मित्रा, कानू बंदोपाध्याय, सचिव स्वप्न विश्वास, संयुक्त सचिव बनानी नियोगी, इंद्राणी मुखर्जी कोषाध्यक्ष, पत्रिका संपादक इंद्रजीत गुप्ता सांस्कृतिक सचिव भूदेव मुखर्जी, केंद्रीय परिचालक परिषद के सदस्य विपुल गुप्ता,...