जमशेदपुर, जुलाई 27 -- निखिल भारत बंग साहित्य जमशेदपुर शाखा की ओर से आयोजित 20वीं संगीत प्रतियोगिता-2026 का पुरस्कार वितरण समारोह शनिवार शाम बिष्टूपुर स्थित मिलानी प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष झरना कर ने की, जबकि संचालन कर्माध्यक्ष शमिता रक्षित ने किया। मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं उद्योगपति शेखर डे ने कहा कि भारतीय संगीत देश की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न अंग है। इस परंपरा को 20 वर्ष से निरंतर आगे बढ़ाने में निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन का योगदान सराहनीय है। प्रतियोगिता में करीब 250 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 115 प्रतिभागी सफल रहे। रवींद्र संगीत, नजरुल गीति, अतुलप्रसादी और आधुनिक संगीत श्रेणी में क्रमशः तुहिना विश्वास, श्रेया पाल, आशीष डे और कोयल बनर्जी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह भी ...