हरदोई, अप्रैल 10 -- हरदोई। बघौली कस्बे के लिए गर्व की बात है कि यहां के निवासी निखिल गुप्ता ने रक्षा लेखा महानियंत्रक के तहत आयोजित लेखा परीक्षक परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 8851वीं रैंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। श्यामजी गुप्ता ने बताया कि निखिल गुप्ता कस्बे के प्रतिष्ठित व्यापारी संजय गुप्ता के छोटे पुत्र हैं। निखिल की इस सफलता ने परिवार और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वहीं उनके बड़े भाई अखिल बघौली में ही पारिवारिक व्यापार संभाल रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...