नई दिल्ली, जून 13 -- अगर आप 25 साल के हैं और जिंदगी में कुछ बड़ा करने के सपने देख रहे हैं, और लाखों रुपये का कर्ज लेकर एक एमबीए कॉलेज में दाखिला लेते हैं। तो आपके लिए यह जरूरी खबर है। क्योंकि ऐसा करने वाले वालो देश का एक नामी अरबपति 'इडियट' कहता है। सुनने में थोड़ा अजीब और कड़वा लग सकता है लेकिन जिरोधा के को-फाउंडर निखिल कामत ने हाल ही में अपने एक पॉडकास्ट में कुछ ऐसा ही कहा है। कामत ने खुद 12वीं तक की पढ़ाई भी पूरी नहीं की और आज दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार हैं, उनका मानना है कि आज के दौर में एमबीए करना एक बड़ी बेवकूफी है। मगर क्या यह पूरी सच्चाई है? क्या वाकई 2026 में एमबीए की डिग्री महज रद्दी का एक टुकड़ा बन चुकी है? मशहूर आंत्रप्रेन्योर और करियर मेंटॉर अंकुर वारीकू ने इस कड़वे सच से पूरी तरह पर्दा उठाया है। उन्होंने एक वीडियो म...