गाजीपुर, अगस्त 22 -- देवकली। महात्मा ज्योति राव फूले पब्लिक पीजी कॉलेज, अदिलाबाद जगदीशपुरम, मुहम्मदाबाद की छात्रा निखिता यादव का उत्तर प्रदेश सरकार की रानी लक्ष्मीबाई योजना के तहत निःशुल्क स्कूटी के लिए चयन हुआ है। छात्रा का चयन उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन और नकलविहीन परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने के आधार पर किया गया है। निखिता की सफलता पर महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, प्रबंधन तथा चेयरमैन एवं पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा और राजेश कुशवाहा ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अन्य छात्राओं को भी निखिता से प्रेरणा लेने की सलाह दी। छात्रा की सफलता पर उसके पैतृक गांव परानपुर में पिता विमलेश यादव और परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। यह भी पढ़ें- रानी लक्ष्मी बाई योजना में 37 छात्राओं का चयन

हिंदी हिन्दुस्तान...