जमशेदपुर, अगस्त 29 -- चांडिल के होटल टेंथ माइल स्टोन परिसर में कारोबारी निखार सबलोक की हत्या में पुलिस ने बिहार के आरा जिले से एक शूटर को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं कर रही है। अबतक मामले में आठ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के दौरान पुलिस ने उस कार का भी पता लगा लिया है, जिससे हत्या के बाद हमलावर फरार हुए थे। कार सिंटू सिंह के करीबी सुनील रजक की है। पुलिस ने सिंटू सिंह और सुनील रजक की गिरफ्तारी के लिए भी कई स्थानों पर छापेमारी की, लेकिन दोनों का पता नहीं चल पाया। यह भी पढ़ें- रांची मेसरा के विकास बाजार के पास लावारिस हालत में मिली कार पुलिस को सोनारी निवासी कलाम की भी तलाश है। दस लाख में दी गई थी हत्या की सुपारीजांच में सामने आया है कि निखार सबलोक की हत्या सुपारी देकर कराई गई थी। इसके...