निखार हत्याकांड में गोकुल नगर में छापेमारी, पांच और हिरासत में
जमशेदपुर, सितम्बर 8 -- निखार हत्याकांड के आरोपियों को पुलिस रिमांड में लेकर लगातार पूछताछ कर रही है। सोमवार देर रात भी पुलिस द्वारा मानगो में सहारा सिटी में छापेमारी कर एक को हिरासत में लिया गया था। इधर, मंगलवार को भी पुलिस ने एमजीएम थाना क्षेत्र के गोकुल नगर में छापेमारी की और पांच लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई जहां सभी से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार सभी पर शूटरों को पनाह देने का आरोप है। इधर मामले में चांडिल पुलिस ने अभिमन्यु सिंह उर्फ सिंटू सिंह को जेल भेज दिया। कुछ दिन पूर्व सिंटू सिंह की इंदौर से हुई थी गिरफ्तारी पुलिस ने इसके पास से एक मोटरसाइकिल और हत्या में प्रयुक्त पिस्टल को भी किया है। यह भी पढ़ें- निखार सबलोक हत्याकांड में सिंटू, सुनील और रितेश से पूछताछ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.