नई दिल्ली, जनवरी 22 -- प्रियंका चोपड़ा के पति अपनी क्यूट हरकतों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम का एक ट्रेंड पकड़कर ऐसा वीडियो बनाया है जिस पर उनको खूब प्यार मिल रहा है। इस वीडियो में निक डोसा खाते दिख रहे हैं। साथ में प्रियंका का एक गाना बज रहा है। निक एकदम मस्त मूड में दिख रहे हैं उनका वीडियो देखकर किसी के भी चेहरे पर स्माइल आ जाएगी। इस क्लिप के कमेंट सेक्शन में निक को खूब प्यार मिल रहा है।डोसा खाकर मगन हुए निक सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का एक पुराना गाना खूब ट्रेंड में है। अब उनके पति निक जोनस ने इसका बढ़िया यूज किया है। निक ने एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वह डोसा खा रहे हैं। कैप्शन लिखा है, बुफे में जब डोसा हो। गाना बज रहा है, 'साजन-साजन-साजन...तेरी दुलहन सजाऊंगी।' निक ने वीडियो के साथ लिखा है, ये...