कोडरमा, सितम्बर 5 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत निक्षय मित्र योजना के माध्यम से जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. रमण कुमार ने दो टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें फूड बास्केट प्रदान किया। वर्ष 2024 में भी निक्षय मित्र बनकर मरीजों की मदद कर चुके डॉ. रमण कुमार ने इस वर्ष भी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए दोनों मरीजों को उपचार अवधि के दौरान पोषण सहयोग देने का संकल्प लिया।उन्होंने कहा कि टीबी पूरी तरह से उपचार योग्य बीमारी है। सरकार की ओर से टीबी मरीजों के लिए निःशुल्क जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। उपचार के दौरान पौष्टिक आहार की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसी उद्देश्य से निक्षय मित्र योजना के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को टीबी मरीजों के सहयोग से जोड़ा जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान अखिलेश कुमार, दिपे...