गुमला, मई 18 -- गुमला। राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सोमवार को गुमला सदर प्रखंड में निक्षय मित्र के सहयोग से 60 टीबी मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उपचाररत मरीजों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराकर उनके स्वास्थ्य में शीघ्र सुधार सुनिश्चित करना है।हिंडालको द्वारा इस माह लगभग 200 पोषण किट जिला यक्ष्मा केंद्र को उपलब्ध कराए गए हैं। किट में दो किलो चना, दो किलो मूंग दाल, एक किलो गुड़, एक किलो मूंगफली व एक लीटर सरसों तेल शामिल है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मरीजों को नियमित दवा सेवन, समय पर जांच और चिकित्सकीय परामर्श का पालन करने की सलाह दी। इस मौके पर जिला यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम से जुड़े कई अधिकारी व स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मुकेश कुमार सिंह ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...