चम्पावत, सितम्बर 4 -- योगेश जोशी, चम्पावत। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत निक्षय पोषण किट बांटे गए। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीजों को नियमित दवाइयों के सेवन के साथ-साथ संतुलित खानपान के महत्व के बारे में बताया। सीएमओ डॉ.देवेश चौहान ने बताया कि टीबी रोग के पूर्ण उपचार में दवाइयों के साथ-साथ उच्च पौष्टिक आहार जरूरी है। इसी को देखते हुए पोषण किट में प्रोटीन, विटामिन एवं आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य सामग्री दी जा रही है। जिससे मरीजों की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो सके। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...