जमशेदपुर, मई 28 -- जमशेदपुर, संवाददाता। बिष्टूपुर थाना अंतर्गत निक्को पार्क के वाटर पार्क में बुधवार को एक युवती के साथ छेड़खानी की घटना को लेकर जमकर हंगामा हो गया। घटना के बाद पूरे पार्क परिसर में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही बिष्टूपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। युवती अपने परिजनों के साथ वाटर पार्क घूमने आई थी। आरोप है कि कुछ युवकों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपियों ने युवती और उसके परिजनों के साथ मारपीट भी की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोहित, कुणाल समेत कुल चार युवकों को हिरासत में लिया। यह भी पढ़ें- झाझा के दो ताइक्वांडो खिलाड़ियों का नेशनल चैंपियनशिप में चयन सभी से थाना में पूछताछ की जा रही है। छेड़खानी के आरोप में पकड़े गए युवक कथित रूप से नशे की हालत में थे। पुलिस मामले की जांच कर ...