नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- गुजरात टाइटंस ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 19वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को आठ गेंदे शेष रहते सात विकेट से शिकस्त दी। मैच के दौरान वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज निकोलस पूरन ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ा है। पूरन गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में भी उम्मीद के मुताबिक नहीं कर सके। उन्होंने 21 गेंद में 19 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो छक्के लगाए।लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए निकोलस पूरन ने 47 मैचों में 1422 रन बनाए हैं। उनका औसत 39.50 का रहा है। पूरन का स्ट्राइक रेट 177.30 का रहा। उन्होंने 10 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के पूर्व कप्तान केएल राहुल ने 38 ...