लखनऊ, अप्रैल 13 -- लखनऊ सुपर जायंट्स के रणनीतिक सलाहकार केन विलियमसन ने कहा कि निकोलस पूरन एक दमदार बल्लेबाज हैं। आज भी उन्होंने लय पकड़ ली थी लेकिन यह क्रिकेट है, कुछ भी हो सकता है। निकोलस जल्द ही बड़ी पारियां खेलते नजर आयेंगे। मैच के बाद आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि जहां अन्य मैदानों पर बड़े स्कोर बन रहे हैं, वहीं हम घरेलू प्रदर्शन में लय में नहीं आ पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज दिन का मैच होने के कारण पिच धीमी थी। विपक्षी टीम ने हमारे टॉप ऑर्डर को स्लो बाउंसर से निशाना बनाया, जिसे खेलना यहां कठिन था। हमें ऐसी पिचों पर रन बनाने के लिए नए और प्रभावी तरीके खोजने होंगे। निकोलस पूरन के फॉर्म पर उठ रहे सवालों को खारिज करते हुए उन्होंने उन्हें विश्व स्तरीय खिलाड़ी बताया और कहा कि वे लय हासिल करने के बेहद करीब हैं। साथ ही उन्हों...