प्रयागराज, जून 10 -- प्रयागराज। निकोबार द्वीप समूह में पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली परियोजनाओं के विरोध में बुधवार को करनपुर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष गंगापार अशफाक अहमद के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान अशफाक अहमद ने कहा कि निकोबार में विकास के नाम पर 1.5 करोड़ पेड़ काटे जाने का फैसला प्रकृति के साथ बड़ा खिलवाड़ है। इस अवसर पर सुनील पांडेय, आलोक कनौजिया, रितेश पासी, डॉ. अमर सिंह पटेल, प्रियंका चौधरी, पीयूष कपूर, अंशू यादव, कुलदीप कुमार, मो. इलियास, रितिक पासी, प्रमोद पाल, आकाश पासी, विजय श्रीवास्तव, नोखेलाल, सुरजीत कुमार, कामता प्रसाद मौर्य, शेखू आदि लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- ग्रेट निकोबार परियोजना के विरोध में कांग्रेस ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...