फरीदाबाद, अप्रैल 8 -- फरीदाबाद, सरसमल। जिले में निकोटीन पाउच की बढ़ती बिक्री को लेकर प्रशासन ने सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने संबंधित विभागों को निगरानी बढ़ाने और अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने बताया कि ये उत्पाद ऑनलाइन ऐप और दुकानों के जरिए खुलेआम बिक रहे हैं, जो युवाओं के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। अधिकारियों को निर्माण, भंडारण और बिक्री पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। अवैध मामलों में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आमजन से भी ऐसी गतिविधियों की सूचना देने की अपील की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...