मथुरा, अप्रैल 2 -- श्री पहाड़ी बाबा गौशाला में श्रीमलूक दास महाराज के 452वें जयंती महोत्सव पर आयोजित सीतारामजी की निकुंज अष्ट याम लीला के अंतर्गत गुरुवार को संत प्रेमानंद महाराज ने पहुंचकर युगल सरकार के लीला स्वरूपों का पूजन एवं राजभोग सेवा की। कार्यक्रम में मलूक पीठाधीश्वर डॉ. राजेंद्रदास देवाचार्य महाराज ने कहा कि श्री सीतारामजी की निकुंज अष्ट याम लीला का दर्शन एवं श्रवण देवों के लिए भी अत्यंत दुर्लभ है। आज से लगभग 225 वर्ष पूर्व अयोध्या स्थित कनक भवन में प्रथम बार इस अष्ट याम लीला के आयोजन से पूर्व बहुत ही कठिन अर्हताओं के पूर्ण होने के बाद ही श्रोता को श्रवण एवं दर्शन के लिये अनुमति प्राप्त हो पाई थी। उन्होंने कहा कि इसका कारण यही था कि ठाकुरजी की निकुंज लीलाओं को देखने का अधिकार स्वयं श्री युगल सरकार के अति कृपा प्राप्त रसिक भक्तों क...