पिथौरागढ़, जून 2 -- पिथौरागढ़। प्रतिभाशाली महिला मुक्केबाज निकिता चन्द और काजल फर्सवाण 3 जुलाई से 16 जुलाई तक जकार्ता इंडोनेशिया में होने वाली एशियन बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। मंगलवार को डीएसओ अनूप बिष्ट ने बताया कि पटियाला में हुए फाइनल मुकाबले में निकिता ने राजस्थान की प्रार्थवी को 4-1 से व काजल ने सर्विसेज की प्रान्जल को 5-0 से पराजित कर भारतीय टीम में अपना स्थान पक्का कर लिया है। निकिता चंद 57-60 किलो व काजल 60-65 किलो भार वर्ग में अंडर-23 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। दोनों खिलाड़ियों के भारतीय टीम में चयन होने पर जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट, खेल प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों ने खुशी व्यक्त की है। यह भी पढ़ें- निकिता व काजल एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में लेंगी हिस्सा

हिंदी हिन्दु...