मुरादाबाद, अप्रैल 17 -- मझोला थाना क्षेत्र में निकाह के 22 साल बाद भी दहेज के लिए पति महिला को प्रताड़ित कर रहा है। आरोपी आए दिन मारपीट कर उसे तीन तलाक देने की धमकी देता है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना मझोला के ख्वाजा नगर करूला निवासी आसमा ने अपने पति अब्दुल वाजिद के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज कराया है। पीड़िता आसमा ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसका निकाह 22 साल पहले हुआ था। 21 साल की एक बेटी भी है। आरोप गाया कि शादी के बाद से पति उसके ऊपर अत्याचार कर रहा है और दहेज के लिए प्रताड़ित करता है। यह भी पढ़ें- प्रताड़ना की शिकार महिला ने एसपी से लगायी फरियाद तीन तलाक की धमकी देता है और विरोध करने पर मारपीट करता है। बीते दो अप्रैल को भी आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। बेटी ने उस...