निकाह के 20 साल बाद दूसरी बीवी लाकर पहली को दिया तीन तलाक
मुरादाबाद, जून 16 -- मझोला थाना क्षेत्र निवासी महिला का पति निकाह के बीस साल बाद घर में दूसरी बीवी लेकर आ गया। महिला ने विरोध किया तो आरोपी और उसके परिजनों ने मारपीट कर दी। बाद में पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना मझोला क्षेत्र के पीर का बाजार जयंतीपुर रोड निवासी नरगिस ने बीते दिनों एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका निकाह 20 साल पहले शमीम से हुआ था। छह बच्चे हैं और वर्तमान में गर्भवती है। नरगिस के अनुसार बीते 31 मई को रात करीब आठ बजे उसका पति सिमरन नाम की औरत को घर लेकर आया और कहा कि अब यही मेरी पत्नी रहेगी। नरगिस ने आरोप लगाया कि उसने विरोध किया तो आरोपी पति शमीम ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसके भाई नदीम और मां मिसकीन ने भी उसका साथ दिया। बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.