बागपत, मार्च 31 -- अमीनगर सराय। तितरौदा गांव में कांधला से आई बारात में युवकों और ग्रामीणों के बीच निकाह के बाद जमकर मारपीट हुई। बारात में शामिल महिलाओं ने सड़क पर जमकर हंगामा किया। इससे सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। किसी ग्रामीण ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस का कहना है शाम को दोनों पक्षों में समझौता हो गया। तेडा चौकी क्षेत्र के तितरौदा गांव में सोमवार को एक युवती का निकाह था। उसकी बारात जनपद शामली के कांधला कस्बे से आई थी। निकाह की सभी रस्में पूरी होने के बाद बारात में आए युवाओं पर ग्रामीणों ने तंज कस दिया। इसके बाद वहां खड़े बराती और ग्रामीण आपस में भिड़ गए। निकाह में आई महिलाएं भी मारपीट में शामिल हो गईं। बुजुर्गों ने बीच बचाव कराकर मामला कराया। मारपीट...