रामपुर, जून 13 -- सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल नवविवाहित युवक मोहम्मद आरिफ की इलाज के दौरान दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई। आरिफ की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया और निकाह की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। घटना के बाद से दो परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मिलक खानम थाना क्षेत्र के ग्राम माठखेड़ा निवासी मोहम्मद आरिफ का निकाह बीते 2 जून को चौकी क्षेत्र के गांव शिकारपुर में परवीन के साथ हुआ था।

हादसे का विवरण मंगलवार को आरिफ अपनी ससुराल शिकारपुर से पत्नी परवीन की विदाई कराकर कार से वापस अपने घर लौट रहा था। कार में आरिफ के साथ उसका भाई आसिम, साजिद और बहन फिजा भी सवार थे। बताया जाता है कि जैसे ही उनकी कार ग्राम मानपुर में गुरुद्वारे के नजदीक पहुंची, तभी ...